बंद करे

राम विवाह – विवाह पंचमी

विवाह पंचमी ओरछा
  • आयोजन का समय: December
  • महत्व:

    मंडप पूजन के कार्यक्रम में यजमान के रूप में जिला कलेक्टर रहते हैं | श्रीराम विवाह का प्रीतिभोज स्थानीय रामराजा धर्मशाला में विशाल भंडारा के साथ मनाया जाता है । भगवान श्रीरामराजा सरकार की भव्य बारात रात 8 बजे मंदिर से ठाट-बाठ और राजसी वैभव के साथ निकलती है। वरयात्रा के मंदिर से निकलते ही सशस्त्र पुलिस बल द्वारा दूल्हा बने राजाराम को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है। इसके बाद भगवान राम पालकी में विराजमान होकर नगर के प्रमुख प्राचीन मार्गों से गाजे-बाजो, हाथी घोड़ों के साथ नगर में स्थित जनक भवन के लिए निकलते हैं। वरयात्रा में धर्मध्वज विद्युत सजावट के साथ-साथ धार्मिक कीर्तन मंडली रामधुन के साथ रहती है।